{"_id":"613d9fbcd85eec79d91eb594","slug":"congress-may-declare-four-executive-chief-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्षों की चर्चा गरम, प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ करने से पहले हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्षों की चर्चा गरम, प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ करने से पहले हो सकती है घोषणा
Sun, 12 Sep 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:05 PM IST
सार
मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इससे पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वो ‘सबकी भागीदारी-सबकी जिम्मेदारी’ के मंत्र पर संजीदगी से अमल कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेतृत्व के यूपी में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा शनिवार को काफी गरम रही, लेकिन जिम्मेदार नेताओं ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ होने से पहले केंद्रीय नेतृत्व इन चारों पदाधिकारियों की घोषणा कर सकता है। इसके जरिये जातिगत समीकरण साधने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
पार्टी के एक खास धड़े की ओर से आ रही सूचनाओं को अगर सही मानें तो मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इससे पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वो ‘सबकी भागीदारी-सबकी जिम्मेदारी’ के मंत्र पर संजीदगी से अमल कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जिम्मेदारी को यथावत रखते हुए यह प्रयोग किया जाएगा। लल्लू पिछड़ा वर्ग से हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक भगवती चौधरी और गयादीन अनुरागी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
पर जिम्मेदारों का इनकार
हालांकि, कांग्रेस के प्रिंट मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की योजना से इनकार किया है। कहा कि फिलहाल पार्टी इस पर विचार नहीं कर रही है।
विज्ञापन