{"_id":"613da21ff84baa2c0b079193","slug":"b-ed-counseling-will-be-conducted-in-four-steps-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार चरणों में होगी बीएड काउंसिलिंग, 17 से प्रस्तावित, विस्तृत कार्यक्रम जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी: चार चरणों में होगी बीएड काउंसिलिंग, 17 से प्रस्तावित, विस्तृत कार्यक्रम जारी
Sun, 12 Sep 2021 12:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीएड के एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीएड कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग चार चरणों में होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग 17 सितंबर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने शनिवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग 17 से 28 सितंबर तक, दूसरे चरण की 25 सितंबर से 04 अक्तूबर, तीसरे चरण की 30 सितंबर से 08 अक्तूबर और चौथे चरण की काउंसिलिंग 05 से 13 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन
जबकि पूल काउंसिलिंग 22 अक्तूबर से प्रस्तावित है। काउंसिलिंग कार्यक्रम लखनऊ विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।