फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 12 February.

Top News of UP: यूपी सरकार ने कार्यालयों में शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति का आदेश जारी किया, लखनऊ जायंट ने आठ करोड़ में क्रुणाल पांड्या को खरीदा

Sat, 12 Feb 2022 06:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Feb 2022 06:53 PM IST
सार

यूपी में सोमवार से सरकारी कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। लखनऊ जायंट ने आठ करोड़ में क्रुणाल पांड्या को खरीदा। उधर, प्रदेश में चुनाव प्रचार जारी है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 12 February.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। उधर, आईपीएल-15 के दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में शनिवार को कुल 161 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। शाम पांच बजे तक आईपीएल की सबसे महंगी नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 59 करोड़ के साथ बोली में उतरी। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी
सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


IPL Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और क्रुणाल पांड्या पर खेला बड़ा दांव, आठ-आठ करोड़ में खरीदा
आईपीएल के मेगा आक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ और क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ देकर खरीदा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया में मायावती: सपा के गढ़ में बसपा प्रमुख ने भरी हुंकार, बोलीं- बहकावे में न आए जनता
मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी है। कांग्रेस को घेरते हुए मायावती ने कहा कि वह दलितों और अन्य अनुसूचित जातियों को रिझाने के लिए हमेशा ड्रामा रचती है। पढ़ें पूरी खबर


कन्नौज: पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्नौज दौरे पर हैं। वह यूपी विधानसभा चुनाव की धुरी बन गए हैं। सीएम योगी से लेकर प्रत्याशी तक मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पीएम भाजपा का प्रचार करने के लिए यूपी के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Election 2022: दूसरे चरण के पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल
कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और सदस्य पल्लवी सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हों गईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed