{"_id":"62076b08fdde307e216a1251","slug":"government-offices-will-work-with-100-percent-work-force-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी
Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
सार
यूपी सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सारे स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कक्षा नौ से लेकर 12 तक के स्कूल छह फरवरी से खोलने के निर्देश दिए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर के अंत में प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब तेजी से कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन