{"_id":"6207a381924ed450245c4997","slug":"lucknow-ipl-team-baught-krunal-pandya-and-jeson-holder","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और क्रुणाल पांड्या पर खेला बड़ा दांव, आठ-आठ करोड़ में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और क्रुणाल पांड्या पर खेला बड़ा दांव, आठ-आठ करोड़ में खरीदा
Sat, 12 Feb 2022 05:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Feb 2022 05:39 PM IST
सार
आईपीएल के मेगा आक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ और क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ देकर खरीदा।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : social media
विस्तार
आईपीएल-15 के दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में शनिवार को कुल 161 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। शाम पांच बजे तक आईपीएल की सबसे महंगी नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 59 करोड़ के साथ बोली में उतरी।
विज्ञापन
ऑक्शन में लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर और कोच एंडी फ्लावर की जोड़ी ने मालिक संजीव गोयनका के साथ खिलाड़ियों की बोली लगाई।
लखनऊ ने सबसे बड़ी बोली वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर पर लगाई, जिस पर कुल 8.75 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा टीम ने एक और हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ देकर अपने पाले में किया।
विज्ञापन
विकेटकीपर की बात करें तो लखनऊ टीम ने दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डी कॉक पर दांव खेलते हुए 6.75 करोड़ में अपनी झोली में डाला। मध्यक्रम में सुपर जायंट ने युवा मनीष पांडेय पर विश्वास जताते हुए 4.60 करोड़ और दीपक हुड्डा पर 5.75 करोड़ रुपए खर्च किए।
विज्ञापन
बताते चलें कि अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लोकेश राहुल को 17 करोड़, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनस को 9.2 करोड़ और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्राई को चार करोड़ में रिटेन कर चुकी है।