फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 11 April.

Top news of UP:यूपी सरकार और राज्य सूचना विभाग का ट्विटर हैंडल हैक, गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी मुर्तजा 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में

Mon, 11 Apr 2022 07:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Apr 2022 07:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े ट्विटर हैंडल जिस तरह से एक के बाद एक हैक हो रहे हैं ऐसा लगता है कि सरकार हैकरों के निशाने पर है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 11 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के तीन दिन बाद अब सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। उधर, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले का मुख्य आरोपी मुर्तजा को लेकर कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। सोमवार सुबह एटीएस ने मुर्तजा को गोरखपुर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे फिर 16 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड  में रखने का आदेश दिया है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


हैकरों के निशाने पर सरकारी अकाउंट: एक ही दिन में हैक हुआ यूपी सरकार और राज्य सूचना विभाग का ट्विटर हैंडल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के तीन दिन बाद अब सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। जिस तरह से एक के बाद सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो रहे हैं वह इनकी सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा करते हैं। इसके साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि इससे हैकर क्या हासिल करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आतंकी मुर्तजा गोरखपुर कोर्ट में हुआ पेश, 16 अप्रैल तक मिली पुलिस को रिमांड
एटीएस को मुर्तजा के घर से जिहादी लिटरेचर मिला है। इसमें एक अरबी किताब भी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा था कि धर्म के प्रति निष्ठा की वजह से मुर्तजा इसे पढ़ता था। मुर्तजा के साथ एटीएस उस किताब को भी लखनऊ मुख्यालय लेकर गई। बारीकी से जांच करने पर किताब में कई शब्दों को रेखांकित किया पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


योगीराज में खूब जब्त हो रही अवैध संपत्ति: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने राइस मिल को किया कुर्क
योगी सरकार में अपराधियों की शामत आ गई है। वहीं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शामली में आज प्रशासन की टीम ने सपा विधायक नाहिद हसन की राइस मिल को कुर्क करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर

आगरा में दुकान को लेकर बवाल: पथराव-मारपीट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह घायल, बाजार बंद
कस्बा स्याहीपुरा में दुकान के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर बवाल हुआ।  पढ़ें पूरी खबर


एमएलसी चुनाव 2022: सबसे पहले गिने जाएंगे निरस्त मत, मंगलवार दोपहर एक बजे तक आएगा नतीजा
एमएलसी चुनाव का परिणाम मंगलवार को आएगा। आगरा के मंडी समिति परिसर में सात टेबलों पर मतगणना होगी। सुबह साढ़े सात बजे ही स्ट्रांग रूम खुल जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed