फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Government of UP twitter handle hacked

हैकरों के निशाने पर सरकारी अकाउंट: एक ही दिन में हैक हुआ यूपी सरकार और राज्य सूचना विभाग का ट्विटर हैंडल

Mon, 11 Apr 2022 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, यूपी
अमर उजाला नेटवर्क, यूपी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Apr 2022 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े ट्विटर हैंडल जिस तरह से एक के बाद एक हैक हो रहे हैं ऐसा लगता है कि सरकार हैकरों के निशाने पर है।

विज्ञापन
Government of UP twitter handle hacked
यूपी सरकार का ट्विटर हैंडल हैक - फोटो : ट्विटर से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के तीन दिन बाद अब सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। जिस तरह से एक के बाद सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो रहे हैं वह इनकी सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा करते हैं। इसके साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि इससे हैकर क्या हासिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन


हालांकि एक घंटे से भी कम समय में यह ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया, लेकिन इसके बावजूद सवाल यही बना हुआ है कि कैसे सरकार ट्विटर हैंडल को हैकर इतनी आसानी से निशाना बना लेते हैं।

विज्ञापन

सूचना विभाग का ट्विटर हैंडल भी हैक

सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर ही नहीं बल्कि आज राज्य सूचना विभाग का फैक्ट चेक करने वाला ट्विटर हैंडल भी हैक किया गया था। इंफो यूपी फैक्ट चेक नाम का यह ट्विटर हैंडल 24000 लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस का ट्विटर भी हुआ हैक

पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने  हैंडल की डीपी रिमूव कर दी है। वहीं बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी गई है। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए हैं। हैकर्स ने हैंडल को हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा है जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा है। हैकर्स ने लगभग 45 मिनट में 100 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए। इनमें कई खातों को टैग किया गया। इनमें से अधिकतर एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े हैं। 

यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी हुआ था हैक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए। जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था। यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ। मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी ऑफिस की साइबर टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed