फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toll on Purvanchal Expressway: Bus fare increased by Rs 61 from Alambagh to Azamgarh and Ballia

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल : आलमबाग से आजमगढ़ एवं बलिया जाने पर बस का किराया 61 रुपये बढ़ा

Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
सार

आजमगढ़ का साधारण बस का जो किराया आलमबाग से पहले 325 रुपये था वह बढ़कर 386 रुपये हो गया है। इसी प्रकार बलिया से साधारण बस का किराया 449 से 510 रुपये हुआ। जबकि एसी बस का आजमगढ़ का 504 से 565 रुपये और बलिया का 697 से 758 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Toll on Purvanchal Expressway: Bus fare increased by Rs 61 from Alambagh to Azamgarh and Ballia
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम ने मंगलवार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के चलते बस का किराया बढ़ा दिया है। अब आलमबाग से आजमगढ़ एवं बलिया जाने पर एक यात्री को पहले से 61 रुपये अधिक किराया चुकाना होगा। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि आलमबाग से आजमगढ़ व बलिया के बीच चलने वाली बसों का किराया 61 रुपये बढ़ा दिया गया है। नए किराये को ईटीएम में फीड कर दिया गया है। आजमगढ़ का साधारण बस का जो किराया आलमबाग से पहले 325 रुपये था वह बढ़कर 386 रुपये हो गया है। इसी प्रकार बलिया से साधारण बस का किराया 449 से 510 रुपये हुआ। जबकि एसी बस का आजमगढ़ का 504 से 565 रुपये और बलिया का 697 से 758 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed