फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today's woman is empowered to protect herself: Srinivas

आज की नारी अपनी रक्षा करने को है सशक्त : श्रीनिवास

Tue, 02 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Today's woman is empowered to protect herself: Srinivas
अयोध्या। रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को विद्यार्थियों को नारी सुरक्षा व जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। अध्यक्षता आरबीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरोज दुबे व संचालन राजकुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने कहा कि नारी सशक्त है, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वह ऊंचे मुकाम को हासिल कर रही है। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन समेत अन्य नंबरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आपकी पहली दोस्त मां हैं तो दूसरी पुलिस वाली लड़कियां दीदी हैं। गुड टच, बैड टच का ध्यान रखें। आपको लगे कोई घूर रहा है, गलत हरकत या मोबाइल पर परेशान कर रहा है तो तुरंत अपनी पहली दोस्त मां और दूसरी दोस्त पुलिस वाली दीदी को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीदी हमेशा आपके लिए उपलब्ध हैं। स्कूल जाते समय रास्ते में सादी वर्दी में आप लोगों के पास घूमती मिल जाएंगी। प्रधानाचार्य सरोज दुबे ने कहा कि बदनामी के डर से अपराध सहना ठीक नहीं है, उसका डटकर मुकाबला करें।

कहीं भी आपके साथ कोई घटना हो, कोई छेड़छाड़ करे तो छोड़े नहीं बल्कि उन्हें सबक सिखाएं। इस मौके पर वीरेंद्र शुक्ल, सुमन तिवारी, रामकुमार सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अनुराग सिंह, ज्ञानदेव वर्मा, बाल कल्याण अधिकारी मेराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed