फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tiger came in front of car in bahraich then waited 10 minutes

बहराइच : कार के सामने अचानक आया बाघ, फिर 10 मिनट तक रास्ते पर ही खड़ा रहा

Tue, 18 Jun 2019 11:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 18 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
tiger came in front of car in bahraich then waited 10 minutes
बाघ - फोटो : amar ujala
सीतापुर के तीन युवक मंगलवार को सुबह कार से बहराइच के बिछिया बाजार में पारिवारिक कार्य से आए थे। यहां कार्य निपटाने के बाद युवक दोपहर में घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसियाना-कैलाशपुरी मार्ग पर कार के सामने अचानक एक बाघ आ गया। इससे कार के अंदर बैठे लोग सहम गए। बाघ 10 मिनट तक सड़क पर कार के सामने खड़ा रहा। बाघ के कुछ देर बाद जंगल की झाड़ियों में जाने पर युवकों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दहशत के साथ कार सवार रोमांचित भी हुए।  
विज्ञापन


सीतापुर के सिविल लाइंस निवासी राजेश कुमार, प्रीतम और अंशुल सुबह पारिवारिक कार्य से बिछिया बाजार आए थे। यहां पर काम निपटाने के बाद तीनों युवक कार से दोपहर में करीब एक बजे बिछिया बाजार से सीतापुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कार सवार युवक जब कतर्नियाघाट रेंज के घोसियाना-कैलाशपुरी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी कच्चे मार्ग की ढलान पर अचानक झाड़ियों से निकल कर एक बाघ सड़क पर खड़ा हो गया। अचानक बाघ को सामने देख कार चला रहे राजेश ने तत्काल गाड़ी को बंद कर दिया। लेकिन इस दौरान कार में सवार तीनों युवकों की घिग्घी बंध गई। सभी दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि लगभग 10 मिनट तक बाघ सड़क पर कार के सामने शांत खड़ा रहा। फिर दाहिनी ओर जंगल की झाड़ियों में चला गया। इस पर कार सवार युवकों ने राहत की सांस ली। बाघ के जंगल की ओर मुड़ने पर कार में सवार अंशुल ने हिम्मत करके अपने मोबाइल से फोटो खींच ली। 

इसके बाद युवकों ने फोन कर बिछिया बाजार में अपने मित्रों को सड़क पर बाघ आने की सूचना भी दी। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि घोसियाना-कैलाशपुरी मार्ग टाइगर रेंज है। यहां अक्सर बाघ दिखाई पड़ते हैं। इस मार्ग से गुजरते समय लोगों को सजग रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed