फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three youths died after drowning in pond in ambedkar nagar

अंबेडकरनगर: मछली पकड़ने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, तालाब से ढूढ़कर निकाले गए शव

Sat, 01 Feb 2020 08:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
three youths died after drowning in pond in ambedkar nagar
मृतकों को तालाब से ढूढ़कर निकाला गया। - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर की टांडा कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव के बाहर देवहट तालाब में मछली मारने के दौरान नाव पलट गई। इससे तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। एक किसी तरह तैरकर निकल आया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पहुंचे एडीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कोडऱा गांव निवासी मुन्नालाल के घर में वैवाहिक आयोजन था। इसमें पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना अन्तर्गत चौबेपुर निवासी संतोष (26) पुत्र अर्जुन व इसी जनपद के कंधरापुर थाना अन्तर्गत सेहदा गांव निवासी सुजीत (28) पुत्र राजाराम भी आए हुए थे। बताया जाता है कि देर शाम आयोजन के बाद संतोष, सुजीत व कोडऱा निवासी तुलसी (25) पुत्र अंतू व शोभी (28) पुत्र मिट्ठूलाल के साथ गांव के बाहर करीब ढाई किमी क्षेत्रफल में फैले देवहट तालाब में मछली मारने के लिए चले गए।
विज्ञापन


मछली मारने के लिए उन्होंने एक नाव किराए पर ली। जब सभी तालाब के बीच पहुंचे तो नाव अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चारों युवक कुछ समझ पाते नाव पलट गई। चारों पानी में डूबने लगे। सुजीत व संतोष को तैरना आता था। दोनों ने अन्य दोनों को डूबने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंचकर दी जानकारी तो हड़कंप मच गया

three youths died after drowning in pond in ambedkar nagar
ग्रामीणों से बात करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

सुजीत किसी प्रकार तालाब से सही सलामत बचकर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन तुलसी, शोभी व संतोष पानी में डूब गए। सही सलामत बचकर बाहर निकले सुजीत ने किसी प्रकार गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी बृजेश पाण्डेय भी रात में ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के चलते रात में तीनों की तलाश नहीं की जा सकी। शनिवार भोर में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की तो तीनों शव बरामद हो गए। शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि किस प्रकार पीड़ित परिवार को सब्र बंधाएं बाद में पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो साल पहले हुआ था शुभि का विवाह

three youths died after drowning in pond in ambedkar nagar

शुभि व तुलसी के घर से शनिवार को रह-रहकर चीत्कार सुनाई देती रही। शुभि की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। दरअसल दो वर्ष पहले ही शुभि का विवाह हुआ था। उसके कोई बच्चे भी नहीं हैं। ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रहा था कि किस प्रकार शुभि की पत्नी, मां व पिता को समझाएं। कुछ ऐसा ही माहौल तुलसी के घर भी रहा। करीब तीन वर्ष पूर्व ही तुलसी का विवाह हुआ था। उसके एक पुत्री है।

एडीएम ने मदद का दिलाया भरोसा
जानकारी होते ही एडीएम पंकज कुमार वर्मा एसडीएम टांडा एमपी सिंह व तहसीलदार संतोष कुमार ओझा के साथ पहले घटनास्थल पर पहुंचे। जायजा लेने के बाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एडीएम ने सब्र बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सभी उनके साथ खड़े हैं। जो भी स्थानीय व शासन स्तर पर मदद हो सकती है दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed