फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three private schools and one madrassa operating without recognition sealed

Lucknow News: बगैर मान्यता संचालित तीन निजी विद्यालय व एक मदरसा सील

Sun, 01 Sep 2024 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Three private schools and one madrassa operating without recognition sealed
श्रावस्ती। जिले में बगैर मान्यता संचालित मदरसा व विद्यालयों के विरुद्ध अभियान जारी है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार एसडीएम जमुनहा के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में छापेमारी किया। इस दौरान टीम ने बगैर मान्यता संचालित तीन निजी विद्यालय व एक मदरसा सील कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय के नेतृत्व में बीडीओ जमुनहा अखंड प्रताप, बीईओ सतीश कुमार व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिर्जापुर चौराहा स्थित एसपी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल व एक्सीलेंट काॅन्वेंट चिल्ड्रन एकेडमी व हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के श्री अवध मेमोरियल लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जांच की। जहां मान्यता से संबंधित कोई कागजात न मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने क्षेत्र के ग्राम मनवरिया भोजा स्थित दाई हलीमा मदरसा को सील कर दिया। साथ ही विद्यालय सहित मदरसे में मौजूद शिक्षक व मौलवी को बगैर मान्यता विद्यालय व मदरसा न खोलने की हिदायत दी इस दौरान एसडीएम ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा। इस दौरान बगैर मान्यता संचालित विद्यालय व मदरसों को सीलकर वहां शिक्षणरत छात्रों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed