{"_id":"6168832a9cc4c778b93532f4","slug":"three-more-teams-formed-for-the-arresting-of-directors-of-shine-city-company-lucknow-news-lko600131445","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, शाइन सिटी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन और टीमें लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, शाइन सिटी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन और टीमें लगी
विज्ञापन
शाइन सिटी का एजेंट बंगाल से किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : ??? ?????
जमीन व निवेश के नाम पर हजारों लोगों से सैकड़ों करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए तीन और टीमों को लगाया गया है।
यह टीमें एसटीएफ, ईओडब्ल्यू और क्राइम ब्रांच की है। फरार आरोपियों की तलाश में यह टीमें प्रदेश के कई जिलों में दबिश दे रही हैं।
वहीं, जिन जिलों में मुकदमा दर्ज है। उन जिलों की पुलिस भी आरोपियों को तलाश रही है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस हरकत में आ गई है।
इसके बाद शाइन सिटी के अधिकारी व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और ईओडब्ल्यू की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रहीं हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 15 दिनों में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और ईओडब्ल्यू की टीम ने शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी की पत्नी सहित करीब 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लेकिन सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई प्रमुख निदेशक आसिफ नसीम पकड़ से बाहर है। दोनों ठग भाई चार साल पहले देश छोड़कर दुबई चले गए। वहीं पर कारोबार फैला लिया है।
विज्ञापन
यह जानकारी पुलिस को गिरफ्त में आए शाइन सिटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने दी। इसी आधार पर इंटरपोल की मदद भी ली जा रही है। इस कंपनी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में निदेशक व अन्य अधिकारियों के खिलाफ 350 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
चार दिन पहले ही शासन ने राशिद व आसिफ नसीम पर पांच-पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया है। साथ ही पांच अन्य आरोपियों आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव व मो. शाहिद पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।
शासन द्वारा इनाम घोषित होने के बाद आरोपियों की तलाश में तीन अतिरिक्त टीमें लग गई है। जो इन आरोपियों के बारे में सर्विलांस व अन्य स्रोत से जानकारी हासिल कर रहे हैं।
शाइन सिटी का एजेंट आर्यन भार्गव बंगाल से गिरफ्तार
शाइन सिटी कंपनी के एजेंट आर्यन भार्गव को कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार शाम को बंगाल के बेंडेल रेलवे स्टेशन से ट्रेन से गिरफ्तार किया। कैंट सहित विभिन्न थानों में आर्यन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। दो साल से फरार आर्यन पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आर्यन जौनपुर का रहने वाला है। (इनपुट : वाराणसी)