फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three more members of PFI arrested, messages found in anti-national literature, pamphlets and mobiles

Lucknow News : पीएफआई के तीन और सदस्य गिरफ्तार, देश विरोधी साहित्य, पर्चे व मोबाइल में संदेश मिले

Thu, 29 Sep 2022 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार शाम से ही कमिश्नरेट व ग्रामीण इलाकों में फैले पीएफआई से जुड़े सदस्यों की तलाश में एसटीएफ, एनआईए और एटीएस ने दबिश देनी शुरू की। रात में तीन थानाक्षेत्रों में कामयाबी मिली।

विज्ञापन
Three more members of PFI arrested, messages found in anti-national literature, pamphlets and mobiles
कृष्णानगर से गिरफ्तार पीएफआई का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार तड़के लखनऊ में तीन थाना क्षेत्रों से तीन सक्रिय सदस्यों को दबोचा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह कार्रवाई कैसरबाग, गुडंबा और कृष्णानगर में किया। पकड़े गये सभी आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देश विरोधी साहित्य, पर्चे व मोबाइल कई संदिग्ध मेसेज मिले हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार शाम से ही कमिश्नरेट व ग्रामीण इलाकों में फैले पीएफआई से जुड़े सदस्यों की तलाश में एसटीएफ, एनआईए और एटीएस ने दबिश देनी शुरू की। रात में तीन थानाक्षेत्रों में कामयाबी मिली। मंगलवार देर रात को कैसरबाग के अशोक सिंघल चौराहे से टीम ने मोइद हासमी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बैग मिला। जिसमें कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। इसमें देश विरोध संदेश के अलावा विस्फोटक बनाने के तौर तरीके का भी उल्लेख किया गया था। 
विज्ञापन


वहीं गुडंबा के पलका गांव से मो. आबिद को गिरफ्तार किया। उसके पास से बाइक, देश विरोधी साहित्य, आईईडी बनाने से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल, बरामद किया गया। इसके अलावा कृष्णानगर इलाके के आजाद नगर से सुरक्षा एजेंसियों ने दिलशाद को गिरफ्तार किया गया है। उसे सुरक्षा एजेंसियों ने मकान गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई दस्तावेज, मीटिंग से संबंधित पेपर, मोबाइल बरामद हुआ। दिलशाद सीए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन को भड़काने में सक्रिय था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने पीएफआई के एजेंडे को बढ़ाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed