फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three men drown in Ganga river in Raebareli.

रायबरेली: गंगा नहाने आए तीन युवक पानी में डूबे, दो निकाले गए, एक की मौत

Wed, 30 Sep 2020 10:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Sep 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Three men drown in Ganga river in Raebareli.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में गंगा घाट पर स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दो को तो निकाल लिया जबकि एक की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


जिले के पूरे नजरी मजरे कूड़ा चक शगुनपुर ग्राम निवासी पवन कुमार (26 वर्ष) गांव के दो अन्य लोगों के साथ डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गुरुदीन का पुरवा गंगा घाट में स्नान करने गया था। जहां पर स्नान करते समय अचानक तीनों युवक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
विज्ञापन


इनमें से गंगा किनारे मौजूद लोगों द्वारा दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तीसरे युवक को काफी मशक्कत के बाद लगभग 20 मिनट बाद निकाला गया।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय बदलू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed