फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Saudi Arabia

Lucknow News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे

Sat, 03 Jan 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Saudi Arabia
लखनऊ। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन जालसाजों ने चार लोगों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुडंबा के आदिलनगर, कुर्सी रोड निवासी रुबैदा ने बताया कि उनकी बेटी मंतशा अहमद नर्सिंग कोर्स के बाद सऊदी अरब में कार्यरत है। बेटा मो. एहतिशाम ड्राइवर की नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। वहीं उसकी मुलाकात आजमगढ़ के लालगंज निवासी मेहताब आलम से हुई।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, तबीयत खराब होने पर बेटा नवंबर 2024 में लौट आया। कुछ समय बाद मेहताब भी भारत आ गया और अपने संपर्कों का हवाला देते हुए बेटे-बेटी को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। मेहताब सहयोगी शम्स आलम के साथ रुबैदा के घर आया और दोनों के साथ उनकी दो सहेलियों को भी विदेश में नौकरी दिलाने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि मेडिकल व वीजा के नाम पर शम्स और मेहताब के खातों में 1.46 लाख रुपये जमा कराए। मेहताब ने 27 मई को घर आकर 1.50 लाख रुपये नकद भी लिए। पीड़िता की बेटी से 1000 सऊदी रियाल भी विदेश से ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने व्हॉट्सएप पर मेडिकल रिपोर्ट और वीजा की कॉपी भेजी। शक होने पर पीड़िता ने जांच कराई तो पता चला कि वीजा में छेड़छाड़ की गई है और मेडिकल रिपोर्ट फर्जी है। आरोप है कि ठगी का विरोध करने पर मेहताब, शम्स आलम और उनके सहयोगियों ने जान से मारने, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर बदनाम करने और भारत व सऊदी अरब दोनों जगह अनहोनी कराने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि मेहताब, शम्स आलम व जर्रार रजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed