{"_id":"5706c2d44f1c1b5319c817b5","slug":"three-inspector-suspended-for-black-marketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी पर डीएसओ को हटाया, तीन सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी पर डीएसओ को हटाया, तीन सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन दुकानों से अनाज और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी पर जिला पूर्ति अधिकारी, आवश्यक वस्तु वितरण निगम (एफएससी) के जिला प्रबंधक समेत आधा दर्जन कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) चंद्रशेखर ओझा को हटाने और एफएससी के जिला प्रबंधक दिनेश सिंह के निलंबन की सिफारिश की है।
इसके अलावा तीन सप्लाई इंस्पेक्टरों, दो गोदाम प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही तीन एआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा राशन की तीन दुकानों को निलंबित, एक को निरस्त करते हुए इनके संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त अजय चौहान ने बताया कि आठ टीमों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने रिपोर्ट बुधवार को दी थी।
इसके आधार पर जिला पूर्ति निरीक्षक सहित बुद्धेश्वर व ऐशबाग गोदाम के प्रभारियों को हटाने की संस्तुति की गयी। साथ ही जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात एआरओ और छह साल पूरे कर चुके पूर्ति निरीक्षकों को हटाने की संस्तुति रिपोर्ट भी प्रमुख सचिव खाद्य व रसद विभाग को भेजी गयी है।
विज्ञापन