फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three engineers of Lucknow Development Authority relieved for Meerut, Ayodhya and Basti

नेतागिरी पड़ी महंगी : लखनऊ विकास प्राधिकरण के तीन इंजीनियर मेरठ, अयोध्या और बस्ती के लिए कार्यमुक्त

Mon, 29 Aug 2022 05:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

इन इंजीनियरों की संगठन की छत्र छाया होने के कारण पिछले उपाध्यक्ष कार्य मुक्त नहीं कर पाए। मगर, पिछले दिनों एक अवर अभियंता को लेकर ये इंजीनियर उपाध्यक्ष के पास नेतागिरी करने पहुंचे थे। इससे नाराज उपाध्यक्ष ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
Three engineers of Lucknow Development Authority relieved for Meerut, Ayodhya and Basti
एलडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण में नेतागिरी की दम पर स्थानांतरण होने के बाद भी डटे रहने  वाले तीन इंजीनियर विपिन त्रिपाठी, विनोद शंकर सिंह एवं अरुण शर्मा को  उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन तीन इंजीनियरों को नेतागिरी करना बहुत महंगा पड़ गया। यह तीनों इंजीनियरों को सोमवार स्थानांतरण स्थल के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया, जबकि उनको कार्य मुक्त करने का आदेश 27 अगस्त की शाम को हुआ था।

विज्ञापन


इनमें सहायक अभियंता विपिन त्रिपाठी का स्थानांतरण 2021 में अयोध्या विकास प्राधिकरण हुआ था। मगर, नव तैनाती स्थल पर नहीं गये थे। अवर अभियंता विनोद शंकर सिंह का साल 2019 में मेरठ विकास प्राधिकरण स्थानांतरण हुआ था। मगर, जोड़तोड़ से एलडीए में डटे थे। इसी प्रकार अवर अभियंता अरुण शर्मा साल 2020 में एलडीए से बस्ती विकास प्राधिकरण स्थानांतरित किये गये थे, नव तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करने नहीं गये थे। इन इंजीनियरों की संगठन की छत्र छाया होने के कारण पिछले उपाध्यक्ष कार्य मुक्त नहीं कर पाए। मगर, पिछले दिनों एक अवर अभियंता को लेकर ये इंजीनियर उपाध्यक्ष के पास नेतागिरी करने पहुंचे थे। इससे नाराज उपाध्यक्ष ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed