{"_id":"667a8a11faafa0d22a0a2d3a","slug":"three-died-because-of-lightning-strike-in-amethi-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: बूंदा-बांदी के बीच गिरी बिजली, दो युवकों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: बूंदा-बांदी के बीच गिरी बिजली, दो युवकों सहित तीन की मौत
Tue, 25 Jun 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:29 PM IST
सार
अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में बूंदा-बांदी के बीच बिजली गिरने से दो युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मामले जांच के लिए प्रशासन ने टीम भेजी है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से दो युवकों सहित तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व विभाग ने टीमों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील इलाके में जामो थाना क्षेत्र के सुब्बा पांडेय का पुरवा मजरे रामशाह नाऊपुर गांव निवासी मुकेश पासी (28) मंगलवार को खेत गया था। जहां बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दूसरा तल बनने के बाद नहीं होगी समस्या... राम मंदिर की छत टपकने के सवाल पर बोले निर्माण समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं, ये संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं
दूसरी घटना इसी क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में हुई। यहां के निवासी रंजीत कुमार (25) की भी बिजली गिरने से जान चली गई। सूचना के बाद जामो पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व टीम भी जांच के लिए पहुंच गई।
इसी तरह तीसरी घटना गौरीगंज इलाके उत्तरगांव मजरे बस्तीदेई गांव निवासी प्रेमा देवी (65) मंगलवार को धान की बेहन की रखवाली करने खेत गई थीं। इसी दौरान उनके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि तीनों मामले संज्ञान में आए हैं। जामों क्षेत्र में हुई घटनाओं में की पुष्टि हुई है। टीम जांच के लिए भेजी गई है। गौरीगंज में भी जांच के लिए टीम गई है।