{"_id":"5ef72d1f0a6f0f5c84410844","slug":"three-died-and-six-injured-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान बेचने वाराणसी गए तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पान बेचने वाराणसी गए तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, छह घायल
Sat, 27 Jun 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
राम जी व रोशन लाल ( फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर शुक्रवार को पिकअप वाहन पलटने से लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप वाहन बाराबंकी से पान लादकर वाराणसी पान दरीबा जा रहा था।
सुबह 5:30 बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरहुआ ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आ जाने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे गोसाईंगंज के कपेरा निवासी रामजी (22) व रविकांत उर्फ सत्यनाम (30) और जौखंडी के रोशन लाल (45) की मौत हो गई।
घायलों में गोसाईगंज क्षेत्र के कपेरा का अरविंद चौरसिया (35), नगराम थाना के घोड़तारा के भंवरे कुमार (35), जौखंडी के नान्हू (55) व रंजीत (30), बाराबंकी के लोनी कटरा थाना के खजुरिया का सीताराम चौरसिया (50), महेश (18) और बाराबंकी के लोनी कटरा थाना के कान्हूपुर का रहने वाला चालक रिंकू शामिल है। घायल महेश अपना पता पुलिस को नहीं बता सका। उसकी हालत गंभीर बनी है। बड़ागांव थाने की पुलिस के अनुसार घायलों के पास से मिले मोबाइल नंबर से घरवालों को सूचना दी गई है।