फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested in shoot to girlfriend

युवक व प्रेमिका को गोली मारने वाले को असलहा उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
three arrested in shoot to girlfriend
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके के एक युवक ने चार दिन पहले भाजपा नेत्री के भाई के ऊपर गोली चलाने के बाद उन्नाव के पुरवा इलाके में महिला को गोली मार दी थी। इस मामले में बंथरा पुलिस ने आरोपी को असलहा मुहैया कराने वाले तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बंथरा के लतीफ नगर निवासी भाजपा नेत्री मधु चौरसिया के भाई नीरज चौरसिया को रंजिश के चलते बीती 30 जून को गांव के ही विशाल कश्यप ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घंटे भर बाद आरोपी विशाल ने उन्नाव जिले के पुरवा इलाके के गांव में प्रेमिका की ससुराल जाकर गोली मारी थी जिससे वह घायल हो गई थी। आरोपी विशाल को उसके गांव के ही परशुराम उर्फ हुड्डा, विमलेश उर्फ डग्गा और अमीनाबाद इलाके की बताशे वाली गली में रहने वाले अयाज ने पिस्तौल, कारतूस और तमंचा उपलब्ध कराया था। बंथरा पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed