{"_id":"6739cf1b02ebea92c40e2649","slug":"this-is-how-opium-is-cultivated-the-plant-is-ready-in-100-days-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह होती है अफीम की खेती: 100 दिन में तैयार होता है पौधा, फल से निकला दूध ही अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तरह होती है अफीम की खेती: 100 दिन में तैयार होता है पौधा, फल से निकला दूध ही अफीम
Sun, 17 Nov 2024 08:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:19 PM IST
सार
अफीम की खेती के लिए लाइसेंस बंटना शुरू हो गए हैं। इसके लिए जिला कार्यालय में आवेदन करना होता है। अफीम का पौधा 100 दिन में तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नवंबर माह में अफीम की खेती शुरु होती है। इसके लिए किसानों को लाइसेंस के लिए जिला अफीम अधिकारी के यहां आवेदन करना होता है। अक्सर उन्हीं किसानों को लाइसेंस मिलते हैं या नवीनीकरण होते हैं जिन्होंने पहले खेती की है।
विज्ञापन
इसके लिए नवंबर माह में खेत को 3 से 4 बार अच्छी तरह से जोता जाता है। इसके बाद गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट डाली जाती है। फिर नवंबर के अंत या दिसंबर माह की शुरुआत में अफीम के दानों की बोवाई होती है। जिले में इसे पोस्ता का दाना कहते है। 100 दिन में अफीम का पौधा तैयार होता है। जो करीब एक से सवा मीटर लंबा होता है। पौधे के ऊपर अफीम का फल लगता है। जिसे विभाग डोडा व किसान घरिया कहते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये कैसी मजबूरी: लाश... न अंतिम संस्कार, पत्नी कोर्ट से बोली- पति को मरा घोषित करें; पढ़ें आखिर क्या है मामला?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दूल्हा बनेंगे राम: धूमधाम से होगा मेरे प्रभु का शुभ तिलकोत्सव, सीताजी के भाई जनकपुरवासियों संग तिलक लेकर निकले
मार्च महीने में इसी डोडे में चीरा लगाया जाता है। चीरे से दूध निकलकर उसी डोडे पर जम जाता है। जिसे चाकू से निकाल कर एकत्र किया जाता है। यही अफीम होती है। यह अफीम विभाग के पास जमा करती पड़ती है। अफीम में मार्फीन की निर्धारित मात्रा जरूर होनी चाहिए। इतना ही नहीं जिन किसानों को लगता है कि अफीम की मात्रा सही नहीं होगी वह अपने खड़ी फसल को खेतों में ही जुतवा देने का आवेदन करते हैं। विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर खेत जुतवा देते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन