फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   auspicious Tilakotsav of Lord Shri Ram will be held in Ayodhya on 18th November at 2 pm with full rituals

दूल्हा बनेंगे राम: धूमधाम से होगा मेरे प्रभु का शुभ तिलकोत्सव, सीताजी के भाई जनकपुरवासियों संग तिलक लेकर निकले

Sun, 17 Nov 2024 04:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 04:16 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम का तिलकोत्सव धूमधाम से होगा। प्रभु आटे से बने सिंहासन पर विराजेंगे। सीताजी के भाई जनकपुरवासियों संग तिलक लेकर निकल गए हैं।

विज्ञापन
auspicious Tilakotsav of Lord Shri Ram will be held in Ayodhya on 18th November at 2 pm with full rituals
सीताजी के भाई जनकपुरवासियों संग तिलक लेकर निकले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का शुभ तिलकोत्सव 18 नवंबर को दोपहर दो बजे पूरे विधि-विधान पूर्वक होगा। 500 से अधिक जनकपुरवासी तिलक लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामसेवकपुरम में शुभ तिलकोत्सव होगा। तिलक उत्सव समारोह के लिए रामसेवकपुरम परिसर में मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच पर राम के स्वरूप में सज्जित 18 वर्षीय युवक को आटे से बनाए गए चौक अथवा सिंहासन पर विराजित किया जाएगा।

विज्ञापन


मंच सजाने का काम शनिवार की देर शाम से शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे विहिप के राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि तिलकहरुओं में कुछ का 16 नवंबर से ही आगमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

तिलकहरुओं को सम्मान और सुविधा पूर्वक ठहराने के लिए कारसेवकपुरम, अभयदाता हनुमान आश्रम, विवेक सृष्टि, माता सरस्वती देवी मंदिर, तीर्थ क्षेत्र भवन में व्यवस्था की गईं है। श्री रामजी का तिलक चढ़ाने के लिए सीता जी के छोटे भाई की भूमिका जानकी मंदिर जनकपुर के छोटे महंत रामरोशन दास निभाएंगे।

इस पल के साक्षी बनने के लिए नेपाल के जनकपुर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनकपुर के मेयर मनोज कुमार शाह नेपाल के अन्य तीन मेयर के साथ मौजूद रहेंगे। राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि तिलकहरुओं के स्वागत भोजन में स्वादिष्ट आलू टिक्की, पापड़ी चाट, छोला, चावल, पूड़ी, मिक्स सब्जी, रायता, पापड़, हलवा आदि का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

वेदज्ञ आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच तिलक चढ़ाया जाएगा। साथ ही अयोध्या की महिलाओं की टोली तिलक पर अवध क्षेत्र में गाए जाने वाले परंपरागत लोकगीतों का मंगलगान करेंगी। इससे अयोध्या व जनकपुर के संबंधों को एक बार फिर से नया आयाम मिलेगा।

रामलला के दर्शन भी करेंगे तिलकहरू

जनकपुर से आने वाले तिलकहरू श्रीरामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। रामलला के लिए नेग यानी उपहार लेकर आ रहे तिलकहरू सबसे पहले नेग को रामलला के चरणों में समर्पित करेंगे। रामसेवकपुरम से गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते जनकपुरवासी रामलला के दरबार पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर में जनकपुर से आए मेहमानों का अभिनंदन भी किया जाएगा। रामसेवकपुरम में तिलकोत्सव में रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

श्रीराम को तिलक में भेंट की जाएंगी ये वस्तुएं

जनकपुर के तिलकहरू अपने साथ कांसे के थाल, दो कटोरी, गिलास, चम्मच आदि पांच परंपरागत बर्तनों सहित अन्य बर्तन लाएंगे। इसके अलावा पीली धोती, गमछा, करधनी (डाड़ा), हल्दी गांठ, चंदन गांठ (मुट्ठा), धान, पीले चावल, दूर्वा (दूब घास), पान, इलायची, सुपारी (पुंगी फल), यज्ञोपवीत (जनेऊ), चांदी के सिक्के, आदि परंपरागत वस्तुएं तिलक समारोह के दौरान राम के स्वरूप को भेंट की जाएगी।

57 वाहनों से अयोध्या के लिए निकले तिलकहरू

शनिवार को जानकी मंदिर से करीब दस बजे 501 भार के साथ छह बस, 51 चार पहिया के साथ 500 से अधिक लोग जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। जनकपुर से आ रहे पत्रकार मिश्रीलाल मधुकर ने बताया कि तिलक यात्रा को जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव और मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने रवाना किया। 

जानकी मंदिर से अयोध्या के लिए निकले काफिला का जलेश्वर के मेयर सुरेश साहू ने स्वागत किया। पिपरा में मेयर राम जानकी यादव,मनरा सिसबा के मेयर ने अयोध्या में तिलकोत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों को अंगवस्त्र, फूल माला और अल्पाहार से स्वागत किया। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग पुष्प,अक्षत से तिलकहरूओं का स्वागत कर भावविभोर होते रहे। 501 भार में प्रभु श्री राम के लिए चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषण हैं। रात्रि विश्राम गढ़ी माई में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed