फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirteen plywood factories will remain closed till 15 november due to air pollution

लखनऊः हवा में बढ़ा ‘जहर’, ये 13 फैक्टरियां 15 तक रहेंगी बंद

Thu, 24 Oct 2019 02:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 24 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
thirteen plywood factories will remain closed till 15 november due to air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ की हवा तेजी से ‘जहरीली’ होती जा रही है। बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने 13 प्लाईवुड फैक्टरियों को अस्थायी तौर पर बंद करा दिया है। सबसे खराब हवा मिलने के बाद तालकटोरा में आठ और अयोध्या हाइवे की पांच फैक्टरियों पर यह कार्रवाई की गई है। 15 नवंबर तक इनमें काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


यूपीपीसीबी के सदस्य सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक नोटिस अब तक अलग-अलग संस्थाओं को अपने यहां धूल उड़ने से रोकने के लिए दिए गए हैं। इसमें अधिकतर निर्माण वाली साइट हैं। वहीं, यूपीपीसीबी खुद भी पानी के छिड़काव किए जाने और उद्योगों से होने वाले वायु प्रदूषण की निगरानी कर रहा है। बाकी उद्योगों को भी मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद में बंद कराईं 40 भट्टियां
राठौर ने बताया कि मुरादाबाद और गाजियाबाद में भी वायु प्रदूषण कम करने के लिए कार्रवाई की गई हैं। मुरादाबाद में धातु गलाने वाली 40 भट्टियों को बंद करा दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद में पांच फैक्ट्रियों पर 1.14 करोड़ रुपये और 22 बिल्डिंग प्रोजेक्टों पर 1.07 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोटिस देने के साथ कर रहे निगरानी

thirteen plywood factories will remain closed till 15 november due to air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेयरमैन जेपीएस राठौर ने बुधवार को खुद वायु प्रदूषण की स्थिति और की गई कार्रवाई की समीक्षा की। राजधानी में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण और देश में पहले और दूसरे स्थान पर बने होने के चलते तुरंत आवश्यक कार्रवाई कर हवा को सेहतमंद बनाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

राठौर का कहना है कि हवा की गुणवत्ता की निगरानी और इस संबंध में कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों से सीधे उन्होंने बात की है। उन्हें बताया गया कि लखनऊ में 29 बड़े बिल्डिंग प्रोजेक्ट के अलावा गोमतीनगर स्टेशन पर चल रहे काम से हवा के प्रदूषित होते मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

वायु प्रदूषण न हो, इसके लिए यूपीपीसीबी यहां लगातार निगरानी भी कर रहा है। कूड़ा-कचरा जलाने पर भी पाबंदी सख्ती से लगाई गई है। चेयरमैन का कहना है कि नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे को भी साथ लेकर वायु प्रदूषण के नियंत्रण को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

वायु प्रदूषण को मुद्दा बनाने के लिए बना नेटवर्क

thirteen plywood factories will remain closed till 15 november due to air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डवलपमेंट (सीड) संस्था ने वायु प्रदूषण को मुद्दा बनाने के लिए अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर क्लीन एयर इंप्लीमेंटेशन नेटवर्क  बनाया है। लखनऊ में इसके लिए बुधवार को कार्यक्रम भी हुआ। इसमें मेयर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि रहीं।

संस्था के सीईओ रमापति कुमार ने बताया कि नेटवर्क लखनऊ सहित 15 शहरों में स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर काम करेगा। इसमें वायु प्रदूषण कम करने को जरूरी तरीकों को जमीनी हकीकत के साथ कराया जाएगा। लखनऊ जैसे शहरों की हवा में पीएम10 का सालाना औसत 217 माईक्रो ग्राम प्रति घनमी तक मिल रहा है, जो खतरनाक है। हमें समझना होगा कि वायु प्रदूषण से समय से पहले मौतें हो रही हैं।

लखनऊ में फिर बढ़ गया प्रदूषण

thirteen plywood factories will remain closed till 15 november due to air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में बुधवार को फिर वायु प्रदूषण बढ़ गया। मंगलवार को 269 रहा एक्यूआई बुधवार को 273 हो गया। तालकटोरा और लालबाग में वायु प्रदूषण बहुत खराब बना हुआ है। बुधवार को भी यहां एक्यूआई 300 के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।

कहां, कितना एक्यूआई?
   क्षेत्र           एक्यूआई        हवा की स्थिति
तालकटोरा      346            लाल, बहुत खराब
अलीगंज         267            गहरा पीला, खराब
लालबाग         341            लाल, बहुत खराब
गोमतीनगर      112            पीला, सुधरी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed