{"_id":"5d1504d78ebc3e3cb81436eb","slug":"thift-in-two-home-bahraich-desk-news-lko467617996","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो अलग अलग स्थान से दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो अलग अलग स्थान से दो घरों में चोरी
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ स्थित एक घर के पीछे का बुधवार रात चोर ने दरवाजा तोड़ दिया। उसके सहारे घर में घुसे चोर ने घर में रखा नगदी व जेवर सहित करीब दो लाख रुपए का माल पार कर लिया। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा निवासिनी शिक्षामित्र के घर में घुसे चोर करीब एक लाख रुपए का माल पार कर ले गए।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हरिया निवासी ननकू पुत्र राजाराम चिल्हरिया मोड़ पर घर बनाकर परिवार सहित रहता है। बुधवार रात ननकू परिवार सहित घर की छत पर सो रहा था। देर रात वहां पहुंचे चोर ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़ दिया। जिसके सहारे घर में घुसे चोर ने बक्से का ताला तोड़ दिया। जिसमें रखा एक लाख तीस हजार रुपए नगदी व करीब एक लाख रुपए का सोने व चांदी का जेवर पार कर लिया।
पीड़ित ने सिरसिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग किया है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राहुल सिंह यादव बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इसी रात भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगौरा निवासिनी शिक्षामित्र पुष्पा देवी वर्मा पुत्री तिरखाराम के घर में बुधवार रात चोर घुस आए। जिनके द्वारा घर में रखी 42 हजार रुपए नगदी सहित करीब एक लाख रुपए का सोने व चांदी का जेवर पार कर लिया गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग किया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।