{"_id":"68063b90ea861ac68709d5d0","slug":"thieves-stole-cash-jewellery-worth-lakhs-two-closed-houses-families-who-gone-wedding-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शादी में गए थे दो परिवार... चोरों ने दोनों घरों के नकदी व जेवरात उड़ाए, लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शादी में गए थे दो परिवार... चोरों ने दोनों घरों के नकदी व जेवरात उड़ाए, लाखों का माल किया पार
Mon, 21 Apr 2025 06:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:31 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों ने शादी में गए दो परिवारों के घरों पर धावा बोल दिया और लाखों का माल पार कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
चोरों ने बीकेटी और कृष्णानगर में दो लोगों के मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। बीकेटी के छठा मील रोड निवासी कुलदीप कुमार के मुताबिक 14 अप्रैल को वह परिवार संग साले के शादी में शामिल होने गए थे। इस दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारियों के लॉकर भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
चोरों ने उसमें पत्नी के रखे 45 हजार रुपये, बड़े भाई की पत्नी के 20 हजार रुपये और दोनों के लाखों के गहने चुरा लिए। शनिवार को घटना की जानकारी पड़ोसी इंद्रपाल ने कुलदीप को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में चयन के नाम पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन हो चुके अरेस्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सेवा सुरक्षा बहाली के लिए भरी हुंकार, ईको गार्डेन में एकत्र हुए प्रदेश भर के शिक्षक, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे
उधर, कृष्णानगर के चंद्र दत्त द्विवेदी के मुताबिक 16 अप्रैल को बेटा परिवार संग राजाजीपुरम एक शादी समारोह में गया था। उसी रात चोरों ने 45 हजार के जेवर चोरी कर लिए। वहीं कुछ जेवर घर में बिखरे पड़े मिले। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है।