{"_id":"69dffada1c0d4dd7df050159","slug":"thieves-broke-into-the-house-through-the-skylight-and-stole-cash-and-jewellery-lucknow-news-c-13-lko1070-1692155-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, उठा ले गए नकदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, उठा ले गए नकदी व जेवर
Thu, 16 Apr 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी में लक्ष्मी रस्तोगी के घर चोरी हुई। चोर रोशनदान की जाली तोड़कर घर में घुसे। वे 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान ले गए।
लक्ष्मी रस्तोगी के अनुसार, वह सात अप्रैल को परिवार सहित पैतृक गांव बेहजम, लखीमपुर खीरी गई थीं। 11 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने घर के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। छत पर लगे रोशनदान की जाली भी उखड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में शुक्रवार की देर रात कुछ युवक छत पर चढ़ते दिखे। वे रोशनदान की जाली तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।