Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief ran away from police custody

पेट दर्द का बहाना बनाकर थाने से फरार हुआ शातिर चोर

Mon, 05 Jul 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
thief ran away from police custody
लखनऊ। शातिर चोर सुधीर पासी निगोहां थाने से शनिवार रात पेट दर्द का बहाना बनाकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक समेत सभी पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। एसपी ग्रामीण हिरदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप में मुंशी संजय मौर्या और पहरा पर तैनात सिपाही चिराग त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तत्काल प्रभाव से जांच भी शुरू कर दी है। वहीं सीओ को चोर की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन

निगोहां थाने में तैनात दरोगा गोपाल शर्मा, सिपाही रजनेश और लालजी पांडेय ने शनिवार देर रात को शातिर चोर सुधीर पासी को पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी सुदौली मोड़ के पास हुई थी। सुधीर पासी के पास से पुलिस ने ई-रिक्शा की दो बैटरी बरामद की थीं। पुलिस उसे थाने लेकर गई। पूछताछ में कई और मामलों की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी रायबरेली के बछरावां बहादुरखेड़ा उफरापुर का रहने वाला है। सुधीर ने तड़के तीन बजे के करीब पेट दर्द का बहाना बनाया। हवालात में तड़पने लगा। उसे तड़पता देख पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला तो वह परिसर में टहलने लगा। अचानक वह थाने से लापता हो गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने पहरा पर तैनात सिपाही को फटकार लगाई। सीओ सैयद नईमुल हसन ने बताया कि चोर की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ग्रामीण हिरदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप में मुंशी संजय मौर्या और पहरा पर तैनात सिपाही चिराग त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तत्काल प्रभाव से जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed