{"_id":"5d6655e68ebc3e01711f55c9","slug":"these-reports-of-crime-in-uttar-pradesh-made-headlines-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में अपराध की इन घटनाओं ने खींचा सभी का ध्यान, खुद को जिंदा जलाने जैसी वारदातें भी हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में अपराध की इन घटनाओं ने खींचा सभी का ध्यान, खुद को जिंदा जलाने जैसी वारदातें भी हुईं
Wed, 28 Aug 2019 03:52 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं ने आज सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कुछ घटनाएं तो ऐसी थी जिनके बारे में सुनने के बाद लोगों का दिल पसीज गया। मथुरा पुलिस द्वारा एक दंपती की फरियाद नहीं सुने जाने से वो इतने आहत हो गए कि उन्होंने खुद को जिंदा जला लिया। वहीं वाराणसी में पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं बागपत में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। उत्तर प्रदेश में आज जिन घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं वो इस प्रकार हैं-
यूपी: किसी ने नहीं सुनी फरियाद तो कोतवाली में दंपती ने खुद को जिंदा जलाया
समस्या का समाधान न होने पर बीते दिन राजधानी में एक युवक ने आग लगा ली थी। इसके ठीक 24 घंटे के अंदर मथुरा में एक दंपती ने आत्मघाती कदम उठाया। शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कोतवाली में पहुंचे और आग लगा। इस घटना से पुलिस के होश फाख्ता हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
यूपी: बागपत में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर
यूपी के बागपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां बुधवार को दिन निकलते ही एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर-
पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, कमिश्नर-डीएम मौके पर
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पीडब्लूडी के ठेकेदार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें पूरी खबर-
यूपीः गाड़ी के कागज नहीं लोगों की जेब टटोलती है सरकार की पुलिस, वायरल हुआ पुलिसवाले का वीडियो
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा पुलिस के नए-नए कारनामे आए दिन देखने को मिल रहे हैं। इस बार अछल्दा पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चेकिंग के दौरान पुलिस का सिपाही बाइक सवार की जेब चेक कर रहा है। पुलिस का यह वीडियो ट्रोल हो रहा है।
पढ़ें पूरी खबर-
बहन पर रखता था गलत नजर तो दोस्त को दिनदहाड़े गोली मारकर थाने पहुंचा छात्र, देखें क्या था पूरा मामला
यूपी के बागपत में बुधवार सुबह एक छात्र ने अपने ही दोस्त की दिनदहाड़े हत्या करने का प्रयास किया। छात्र ने दिन निकलते ही अपने दोस्त पर तमंचे से हमला कर डाला। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।