{"_id":"60ca2dfa8ebc3e2c4712f107","slug":"there-is-no-patient-of-corona-in-16-districts-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: यूपी के 16 जिलों में नहीं मिला एक भी संक्रमित, पॉजिटिविटी दर 0.1 और रिकवरी दर 98.3 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: यूपी के 16 जिलों में नहीं मिला एक भी संक्रमित, पॉजिटिविटी दर 0.1 और रिकवरी दर 98.3 प्रतिशत
Wed, 16 Jun 2021 10:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:29 PM IST
सार
यूपी के कई जिले पूरी तरह कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीरयूपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। बुधवार को 16 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। लखनऊ छोड़ अन्य सभी जिलों में एक्टिव केस तीन सौ से कम हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 6496 हैं। वर्तमान में प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.1 और रिकवरी दर 98.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में दो लाख 86 हजार 396 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 310 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह प्रदेश भर में अब तक पांच करोड़ 41 लाख 45 हजार 947 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को नौ जिलों में 10 से अधिक, 50 जिलों में 10 से कम और 16 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है। लखनऊ में 29, मेरठ में 22, गाजियाबाद में 17, वाराणसी व प्रयागराज में 16-16, रायबरेली में 12, बुलंदशहर में 9, आगरा में 8, कानपुर में 7 और गौतमबुद्ध नगर में 6 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में 50 संक्रमितों की मौत
बुधवार को 50 संक्रमित की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,963 हो गई है। हालांकि 50 जिलों में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। मरने वालों में लखनऊ में सर्वाधिक 10, शाहजहांपुर में 4, लखीमपुर खीरी, झांसी व गाजीपुर में 3-3 और सोनभद्र, गोरखपुर, कुशीनगर, अयोध्या, संतकबीरनगर में 2-2 मरीज शामिल हैं।