{"_id":"62cbd709b880ae5d174f10bc","slug":"there-is-no-claim-left-on-center-of-uttar-pradesh-for-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले- जीएसटी मद में यूपी का केंद्र पर कोई बकाया नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले- जीएसटी मद में यूपी का केंद्र पर कोई बकाया नहीं
Mon, 11 Jul 2022 01:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:23 PM IST
सार
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी का जो भी क्लेम है वो समय-समय पर मिल जाता है। प्रदेश का कोई भी बकाया केंद्र पर नहीं है।
विज्ञापन
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीएसटी की हमारी कोई भी राशि बकाया नहीं है। उत्तर प्रदेश का जितना क्लेम बनता है, वह समय-समय पर मिल जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धि सामने रखते हुए कहा कि जून तक के कर संग्रह में 57.5 फीसदी की और करेत्तर राजस्व में 54.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। आर्थिक गतिविधियां फिर से गति पकड़ रही हैं।
विज्ञापन
100 दिन में सरकार ने 21000 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा था जिसके सापेक्ष विभिन्न सरकारी योजनाओं में 36000 करोड़ का का ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन
21000 युवाओं को प्रशिक्षण के मुकाबले 22319 युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह और जसवंत सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।