फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is a worldwide demand for herbal medicines and beauty products

Lucknow News: हर्बल दवाओं व सौंदर्य उत्पादों की दुनिया भर में मांग

Fri, 29 Aug 2025 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
There is a worldwide demand for herbal medicines and beauty products
एमओयू के दौरान मौजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य। -संवाद
लखनऊ। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान की ओर से परिसर में बृहस्पतिवार को 47वां वार्षिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ताैर पर लखनऊ की महापाैर सुषमा खर्कवाल ने सीमैप संस्थान की ओर से औषधीय एवं सुगंधित पौधों पर किए जा रहे शोध व विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि दुनिया आज प्राकृतिक रूप से बनी दवाओं व सौंदर्य उत्पादों की ओर आकर्षित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने हर्बल औषधियों के विधिवत मानकीकरण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सीमैप की ओर आने वाले चाैराहे का नामकरण सीमैप चाैराहा करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सीमैप संस्थान की ओर से विकसित हर्बल उत्पादों को बाजार में विक्रय करने के उद्देश्य से करनाल और इंदाैर की कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन


सीमैप के हर्बल उत्पादों के बिक्री के लिए हुआ करार

सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी, डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार की माैजूदगी में हरियाणा के करनाल स्थित मेसर्स हर्बप्योर एनालिटिक्स सर्विसेस कंपनी के साथ हर्बीसॉफ्ट (हर्बल शैंपू), फ्लोमोप (फ्लोर कीटाणुनाशक), पेन छू (दर्द निवारक बाम) व रिलेक्सोमैप (दर्द निवारक तेल) के विक्रय के लिए एमओयू हुआ। वहीं इंदाैर के मेसर्स हर्बेचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ रिलेक्सोमैप के विक्रय का करार हुआ। सीमैप के वैज्ञानिकों के प्रकाशित उत्कृष्ट शोध पत्रों को पुरस्कृत करने के साथ ही संस्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन तकनीकी अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed