फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in India Oversease Bank in Chinhat in Lucknow.

लखनऊ: इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर करोड़ों की चोरी, पंजाब व झारखंड के गैंग का हाथ होने की आशंका

Mon, 23 Dec 2024 07:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2024 07:48 AM IST
सार

लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की चोरी कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन
Theft in India Oversease Bank in Chinhat in Lucknow.
बैंक में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की चोरी कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई है और छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिना गार्ड चल रहा था बैंक, बाहर नहीं लगे थे कैमरे
चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर चोरों के लॉकर काटने के मामले में बैंक प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। बैंक में सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड नहीं था। बैंक में बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं।एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक में लगे अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था। अलार्म सिस्टम से छेड़छाड़ होने की वजह से बजा तक नहीं। सवाल उठता है कि कहीं अलार्म पहले से खराब तो नहीं था। आमतौर पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर अलार्म सिस्टम खुद एक्टिव हो जाता है। बैंक के अंदर एक ही सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें चोरों की करतूत रिकॉर्ड हुई। बाहर की तरफ कोई भी कैमरा नहीं था। ऐसे में आने-जाने वाले रास्ते की कोई फुटेज नहीं मिल सकी। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बैंक की खराब सुरक्षा व्यवस्था का फायदा चोरों ने उठाया और बड़ी आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

विज्ञापन

दो बाइक से आए थे चोर, पंजाब व झारखंड के गैंग का हाथ होने की आशंका

 चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई करोड़ों की चोरी की दो बाइक सवार चार चोरों ने अंजाम दिया। इस बात की पुष्टि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई है। चोरों ने बैंक से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक में चोरी करने के लिए चोरों ने पूरी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरों को बैंक के अंदर घुसने का सटीक रास्ता पता था। चोरों ने वारदात के लिए शनिवार रात को ही चूना। इसके पीछे वजह थी कि रविवार को बैंक बंद होता है और जल्द किसी को घटना का पता भी नहीं चल सकेगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही रविवार दोपहर एक बजे फर्नीचर दुकान में बैंक में लगी सेंध देखी तो घटना का पता चला। चोरों ने घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर अपनी दोनों बाइक खड़ी की थी। वहां से वह लोग पैदल पहुंचे। पुलिस सूत्रों की माने तो चोरी के पीछे पंजाब या झारखंड के गैंग का हाथ होने की आशंका है। चोरों को इस की भी जानकारी पहले से थी कि बैंक के अंदर लॉकर किसी तरफ रखा है और उन लोगों ने खाली प्लाट से उसी तरफ सेंध लगाई थी। यूपी एसटीएफ की भी एक टीम शनिवार शाम घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर के बीटीएस बॉक्स से घटना के समय एक्टिव मोबाइल नंबरों की सूची निकाल रही है। पुलिस एक्टिव संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस आसपास किराए पर रहने वालों के बारे में भी पता लगा रही है।

बैंक में चोरी की टाइम लाइन 

शनिवार रात 12:35 पर चोर बैंक के अंदर घुसे।
रविवार सुबह 4:00 बजे चोर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
दोपहर 1:00 बजे पुलिस को चोरी की सूचना मिली।
दोपहर 1:30 बजे पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे।
दोपहर 2:20 बजे डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा।
शाम 4:30 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
शाम 6:30 बजे छानबीन कर पुलिस टीम वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed