{"_id":"57ee12694f1c1b907457591e","slug":"theft-in-farmers-house-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित नहीं हैं लखनऊ के ग्रामीण इलाके, चौथे दिन भी बदमाशों का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित नहीं हैं लखनऊ के ग्रामीण इलाके, चौथे दिन भी बदमाशों का कहर
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों बेखौफ हैं। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन दो घरों में चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक निगोहां थानाक्षेत्र के दो किसान भाइयों के घरे से बदमाशों ने हजारों के नकदी जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
नारायणखेड़ा में रहने वाले किसान बालादीन और उनके भाई बलदेव का मकान अगल-बगल है। दोनों परिवार रात में खाना-पीना खाककर बाहर बरामदे में सो रहे थे।
इनके घर के पीछे काफी ऊंचा मिट्टी का टीला है जिस पर चढ़कर बदमाश पीछे के रास्ते घर में घुसे और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
बलदेव के घर से 12 हजार की नकदी और 30-40 हजार के जेवर पार कर ले गए वहीं बालादीन के यहां मेंथाऑयल और पांच हजार रुपए उड़ा दिए।
बता दें कि सोमवार देर रात पारा में डकैती और गैंगरेप, फिर काकोरी में डकैती इसके बाद बीकेटी में लाखों की चोरी के बाद ये लगातार चौथी घटना है। हर रोज हो रही इन घटनाओं के बावजूद पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन