{"_id":"6885362c498a558474060add","slug":"the-wind-blew-away-the-clouds-the-humidity-made-us-sweat-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1311449-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हवा ने उड़ाए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हवा ने उड़ाए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को उमस ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। आसमान में बादल तो बार-बार उमड़े, लेकिन हवा उन्हें उड़ा ले गई। बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का यह खेल शाम पांच बजे तक जारी रहा। इसके बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवा के झोकों से वातावरण में नमी महसूस होने लगी और उमस से राहत भी मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने के आसार हैं, लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। राजधानी में धीमी से मध्यम बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन