{"_id":"5a86a98c4f1c1ba4268baa54","slug":"the-traveler-can-book-a-general-ticket-through-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी लाइन से छुटकारा, मोबाइल से बुक करिए जनरल क्लास का रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी लाइन से छुटकारा, मोबाइल से बुक करिए जनरल क्लास का रेल टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन
लखनऊ जंक्शन पर जनरल क्लास के टिकट बुक कराने के लिए आपको लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल से टिकट बुक कर सकेंगे, जिसका प्रिंटआउट काउंटर या एटीवीएम से निकालना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर कैंसिल कराने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि लखनऊ जंक्शन के अतिरिक्त गोरखपुर, वाराणसी, मंडुवाडीह व छपरा रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल एप से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए यात्रियों को मोबाइल पर अटसोमोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। फिर मोबाइल नंबर, नाम, लिंग, जन्मतिथि, शहर, पहचान पत्र की डिटेल डालकर साइन अप करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद आई एक्सेप्ट पर क्लिक के बाद एक ओटीपी जनरेट होकर आएगा। चार अंक का ओटीपी डालने पर सब्मिट करना होगा। इसी क्रम में यात्रा की डिटेल जैसे ट्रेन, पेमेंट टाइप, क्लास वगैरह डालनी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रेलवे वॉलेट अपने आप बन जाएगा।
इस व्यवस्था में नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, भीम एप व टिकट काउंटर से न्यूनतम सौ रुपये और अधिकतम पांच हजार रुपये जमा कर सकते हैं। यात्री अपने गंतव्य का स्टेशन सेलेक्ट कर टिकट बुक कर सकते हैं।
इसके प्रिंटआउट के लिए उन्हें ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) या टिकट काउंटर पर जाना होगा। बुकिंग आईडी की डिटेल देने पर प्रिंट निकलेगा। इस एप से एडवांस टिकटों की बुकिंग नहीं हो सकेगी।