फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The thief entered the house, strangulated the BJP worker and ran away

Lucknow News: घर में घुसा चोर भाजपा कार्यकर्ता का गला दबाकर भागा

Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The thief entered the house, strangulated the BJP worker and ran away
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड स्थित देवराजी विहार कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रेमलता सिंह के मकान से दिनदहाड़े चोर जेवर नकदी, जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। भागते हुए प्रेमलता ने एक चोर का पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन्हें धक्का देकर गला दबा दिया और भाग गया। चिनहट पुलिस चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


प्रेमलता के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे वह पोते को स्कूल से लेकर घर लौटीं तभी एक चोर बाउंड्री फांदकर भाग निकला। इस बीच उसके साथी को देख प्रेमलता ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया और उनका गला दबा दिया। इसके बाद वह दरवाजे के रास्ते भाग निकला। प्रेमलता घर के अंदर पहुंचीं तो सारा सामान बिखरा था। अलमारी व लॉकर के ताले टूटे पड़े थे। चोर सोने-चांदी के जेवर, 1.40 लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, तलाश में जुटी पुलिस
केस के विवेचक दरोेगा सुशील कुमार पासी ने बताया कि वारदात में शामिल चोरों की फुटेज मिली है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed