फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The street echoed with slogans of road safety and survival

Lucknow News: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारों से गूंजा भिनगा

Wed, 02 Oct 2024 08:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
The street echoed with slogans of road safety and survival
-सड़क सुरक्षा पखवाड़े पर निकाली गई बाइक रैली
विज्ञापन


फोटो - 01

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से यातायात पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को एआरटीओ कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जिसे श्रावस्ती विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि ठंड आने वाली है इसके साथ सुबह शाम घना कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में प्रत्येक वाहन चालक को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि वाहन के सामने लाइट रिफ्लेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन

एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा ने कहा कि यातायात नियमों का हर किसी को पालन करना चाहिए। यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला व वाहन पर अनाधिकृत रूप से सायरन, प्रेशर हार्न, गलत नंबर प्लेट, अपारदर्शी काली फिल्म, दो पहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते कोई मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। इस दौरान वाहन रैली निकाली गई। जो भिनगा नगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देगी। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed