फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The stream of development will flow even in the midst of Deepotsav, 66 projects will be inaugurated

Ayodhya News : दीपोत्सव के बीच भी बहेगी विकास की धारा, 66 परियोजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण

Fri, 21 Oct 2022 11:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Oct 2022 11:14 AM IST
सार

अयोध्या सांस्कृतिक लिहाज से भी काफी समृद्ध है, इसलिए सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बनवाएगी। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च होंगे। संस्कृति विभाग की यह योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी। 

विज्ञापन
The stream of development will flow even in the midst of Deepotsav, 66 projects will be inaugurated
राम मंदिर निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भव्यतम दीपोत्सव के बीच भी योगी आदित्यनाथ सरकार विकास के गंगा की धारा बहाना भी नहीं भूलेगी। विकास, विकास और सिर्फ विकास ही सरकार का मूलमंत्र है, इसलिए इतने वृहद आयोजन के बीच भी सरकार 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेगी। इनमें नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

विज्ञापन


पेयजल योजना के फेज-3 का होगा लोकार्पण
नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण होगा। 5456.62 लाख की लागत से इस योजना के जरिये नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का स्वच्छ जल मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन


ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का होगा निर्माण
योगी सरकार की ओर से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण कराया जाएगा। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार इस बहुप्रतीक्षित योजना के जरिये भी लोगों को जोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2192 लाख से होगा क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण
योगी सरकार क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण कराएगी। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख है।

कुंडों का भी विकास सरकार की मंशा
योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है। हनुमान कुंड व स्वर्डखनी कुंड का विकास भी होगा। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये व्यय होंगे। 

216 लोगों के लिए बनेगा आडिटोरियम
अयोध्या सांस्कृतिक लिहाज से भी काफी समृद्ध है, इसलिए सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बनवाएगी। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च होंगे। संस्कृति विभाग की यह योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी। 


नगर पंचायतों का होगा भवन
नगर पंचायत भवन कुमार गंज व खिरौनी सुच्चितागंज का भी लोकार्पण दीपोत्सव पर किया जाएगा। दोनों भवन 147.86-147.86 लाख से बने हैं। इसके अलावा कई अन्य विकासपरक योजनाएं सरकार तोहफे के रूप में अयोध्या की जनता को सौपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed