{"_id":"66a6ad4a3a111630110f7ce6","slug":"the-road-dug-up-to-lay-the-pipeline-was-left-unrepaired-shravasti-news-c-104-1-srv1001-106003-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना मरम्मत कराए छोड़ दी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना मरम्मत कराए छोड़ दी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क
Mon, 29 Jul 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। बरसात में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क बीच में छोड़ देना आम नागरिकों की दिक्कतें कितनी बढ़ा देता है, इसका दर्द सरकारी कर्मचारी नहीं समझते। हर घर जल योजना के तहत गांव में शुद्ध पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। किसी गांव में मार्ग किनारे खुदाई की गई है तो किसी गांव में मार्ग के बीच में खुदाई करवाकर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। लेकिन मार्ग की मरम्मत न कराए जाने से मार्ग में गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से गांवों में मार्गों की खुदाई कराकर पाइपलाइन बिछाई जाती है। ऐसे में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से मार्गों को खुदवा तो दिया जाता हैं लेकिन मरम्मत नहीं कराई जाती है। इससे मार्गों पर गड्ढे बन जाते हैं। आने जाने वाले लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। सिरसिया क्षेत्र के परसिया राजा गांव के मार्ग गड्ढे में परिवर्तित हो चुके हैं।
वहीं मार्ग किनारे ईंट टुकड़ों की ढेर लगा दी गई है। जिससे कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। हरिहरपुरानी के ग्राम गद्दीपुरवा, भंगहा, अधारीपुरवा में भी यही स्थिति हैं। जहां पर मागों को खोदकर छोड़ दिया गया है। कमोबेश यही हाल सभी गांवों की है। जहां पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वहां गांवों में पाइप बिछाकर बिना मार्ग मरम्मत कराए छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में दो कार्यदायी संस्थाएं पाइप बिछाने का कार्य कर रही हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी उन्ही संस्थाओं की है। यदि ऐसा नहीं करते हैं मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
एसएम असजद अधिशासी अभियंता जल निगम संवाद