फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mystery deepens, with the post-mortem report stating hanging as the cause of death

Lucknow News: रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग को बताया मौत का कारण

Fri, 17 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The mystery deepens, with the post-mortem report stating hanging as the cause of death
लखनऊ। इंदिरानगर के शिवाजीपुरम में रहने वाले किशोर विवेक कश्यप (13) की मौत के मामले में रहस्य गहरा गया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह का परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की छानबीन की जाएगी। घरवालों ने पुलिस को बताया था कि किशोर की तबीयत खराब थी और वह बिस्तर पर बेसुध मिला था। परिजनों ने ऐसा क्यों कहा, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। घरवाले तहरीर देते हैं तो मामले की छानबीन होगी।
विज्ञापन


विवेक की बहन अंजू ने बताया था कि बुधवार शाम को उनका भाई फ्री फायर गेम खेल रहा था। वह काम पर बाहर गई थीं। वापस लौटने पर वह बेसुध पड़ा था। परिजन विवेक को लोहिया अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। विवेक तकरोही में एक परचून की दुकान पर काम करता था। विवेक की मां प्रेम कुमारी और तीन बहनें लोगों के घरों में काम करती हैं। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed