{"_id":"69a203d551635be39000926e","slug":"the-miscreant-ran-away-after-robbing-the-womans-chain-lucknow-news-c-13-lko1070-1626031-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की चेन लूटकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की चेन लूटकर भागा बदमाश
Sat, 28 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार सुबह लुलु मॉल के पास बदमाश महिला की चेन लूट कर भाग निकला। शुक्रवार शाम को पति के साथ थाने पहुंची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवध विहार योजना स्थित नंदनी एनक्लेव निवासी रचना अवस्थी शुक्रवार सुबह लुलु मॉल खरीदारी करने गई थीं। मॉल से निकलकर वह टहलते हुए जा रही थीं। तभी गेट नंबर दो के पास पीछे से आए युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। आरोपी पैदल ही शहीद पथ की तरफ भाग गया। शाम को घर लौटने पर महिला ने पति सुनील कुमार अवस्थी को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।