फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mayor removed one government vehicle each for himself and the officers.

Lucknow News: महापौर ने अपनी और अफसरों की हटाई एक-एक सरकारी गाड़ी

Wed, 13 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The mayor removed one government vehicle each for himself and the officers.
नगर निगम।
लखनऊ। ईंधन बचत करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद महापौर ने अपनी एक गाड़ी हटाने के साथ उन सभी अफसरों की भी एक गाड़ी हटाने के निर्देश दिए हैं, जिनके पास दो-दो सरकारी गाड़ी हैं। साथ ही लंच के लिए घर जाने के बजाय लंच साथ में दफ्तर लाने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने पत्र में लिखा है कि वाहन उपयोग की अनुमति केवल उन्हीं अधिकारियों और अभियंताओं को दी जाए, जिन्हें शासन अथवा नियमों के अनुसार वाहन आवंटित करने का प्रावधान है। महापौर ने सभी विभागाध्यक्षों को ये भी निर्देशित करने के लिए कहा है कि अधिकारी दोपहर के भोजन के समय आवास जाने के बजाय घर से ही भोजन साथ लेकर आएं। इस कदम से वाहन के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगेगी और ईंधन व संसाधनों की बचत होगी। महापौर ने नगर आयुक्त को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और नियमानुसार आवंटित एक-एक वाहन की सूची तैयार कर उन्हें भी अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अभी दो गाड़ियों से चलते हैं यह अफसर
नगर निगम में इस समय अफसरों की भरमार है। ऐसे में सरकारी गाड़ियों पर खर्च भी अधिक है। आठ जोनल अफसर, आठ जोनल अभियंता और चार अपर नगर आयुक्त, दो मुख्य अभियंता सहित करीब 50 छोटे-बड़े अफसर हैं। इनके अलावा करीब 30 इंजीनियरों के अलावा गृहकर, उद्यान, मार्ग प्रकाश, आरआर, संपत्ति, रेंट, विधि सहित करीब 20 और अधिकारी हैं, जो सरकारी गाड़ी से चलते हैं। इनमें जो चार अपर नगर आयुक्त दो-दो गाड़ियों से चलते हैं। कई ऐसे अफसर भी हैं जिनको गाड़ी अनुमन्य नहीं है, मगर वह भी सरकारी गाड़ी का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed