फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The main examination for admission to Vidyagyan School is on 8th.

Lucknow News: विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए मुख्य परीक्षा आठ को

Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The main examination for admission to Vidyagyan School is on 8th.
लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए मुख्य परीक्षा आठ फरवरी को होगी। इसमें सफल रहने वाले बच्चों को कक्षा छह से निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 12वीं तक कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। परीक्षा में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, हरदोई व उन्नाव के करीब 250 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

बीएसए राम प्रवेश ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों की तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले दिसंबर में प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम तीन जनवरी को जारी हो चुका है। अब मुख्य परीक्षा सीतापुर के ग्राम सुरेंचा के विद्याज्ञान स्कूल में सुबह 10:30 से दोपहर 12:40 बजे तक होगी। इसके लिए केंद्र पर सुबह आठ बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन




ये प्रमाण पत्र जरूरी

- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र

- आयु प्रमाण-पत्र
- कक्षा 3, 4 व 5 का अंक पत्र

- प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र की कॉपी
-आवास की पृष्ठभूमि में फोटो की छायाप्रति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed