{"_id":"6994da4630169ba5f702f881","slug":"the-joy-of-marriage-turned-into-mourning-when-the-young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-lucknow-news-c-13-knp1002-1611105-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी शादी की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Wed, 18 Feb 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
कोमल की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा के मौरा गांव में मंगलवार देर शाम कोमल पाल (22) ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी की तैयारी की चर्चा चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक मौरा गांव निवासी कोमल ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था। मंगलवार रात परिजन पड़ोस में आयोजित जन्मदिन पार्टी में गए थे। लौटने पर दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। परिजन अंदर पहुंचे तो कोमल पंखे से लटकी मिली।
बताया गया कि दो फरवरी को कोमल की सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होनी थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि कोमल आगे पढ़ाई करना चाहती थी, जबकि परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार में चार छोटी बहनें और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।