लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन में रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल ने विभिन्न विद्यालयों से आए 162 छात्र-छात्राओं के अलावा राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व आगंतुकों को स्नेहपूर्वक राखी बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया।
बच्चों ने स्वनिर्मित राखियां राज्यपाल को भेंट कीं और कविताएं, श्लोक व अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां पेश कर त्योहार को यादगार बना दिया। आगंतुकों को राजभवन से प्रकाशित विविध पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं तथा मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में नेशनल इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, केकेवी इंटर कॉलेज, केकेसी इंटर कॉलेज समेत राजभवन में अध्यासित बच्चों के अलावा अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल अशोक देसाई, विधि परामर्शदाता प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।