{"_id":"6988f821121f872c16096ce5","slug":"the-goldsmiths-friend-also-ran-away-with-gold-and-silver-from-the-square-lucknow-news-c-13-knp1002-1596660-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चौक से भी सोना और चांदी लेकर भागा सराफ का दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चौक से भी सोना और चांदी लेकर भागा सराफ का दोस्त
Mon, 09 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के सराफ मार्केट स्थित धनश्री चेन एंड ज्वैलर्स की दुकान के मालिक हिमांशु सिंह से बहराइच निवासी सराफ का दोस्त अफजाल 371 ग्राम सोना और 13 किलो चांदी लेकर भाग गया। हिमांशु ने रविवार को चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी अफजाल पर बहराइच के सराफ मंथन पाटिल ने भी 1.40 करोड़ रुपये का सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए चौक पुलिस को तहरीर दी है। चौक पुलिस की एक टीम अफजाल की तलाश में बहराइच भेजी गई है।
सराफ हिमांशु सिंह के अनुसार, आरोपी अफजाल अक्सर उनकी दुकान पर आता था। चार फरवरी को भी वह दुकान पर आया और 371 ग्राम सोना व 13 किलो चांदी खरीदी। उसने आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने की बात कही, लेकिन नेटवर्क की समस्या का बहाना बनाकर जेवर लेकर चला गया। बाद में उसका मोबाइल बंद मिला। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि सराफ हिमांशु सिंह की तहरीर पर अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सराफ से ठगे गए माल की कीमत करीब 85 लाख रुपये के आसपास है। चौक पुलिस की एक टीम रविवार को आरोपी अफजाल की तलाश में भेजी गई है।
बहराइच के सराफ का भी 967 ग्राम सोना हड़पने का आरोप
आरोपी अफजाल पर बहराइच के काजीपुरा मोहल्ला निवासी सराफ मंथन पाटिल ने भी 967 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए शनिवार को चौक थाने में शिकायत की थी।
मंथन ने छह फरवरी को अफजाल को लखनऊ सोना लेने के लिए भेजा था। आरोप है कि अफजाल सोना लेने के बाद गायब हो गया और फोन भी बंद कर लिया। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।