फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family members left for their native village with the bodies of two brothers who drowned in a pit

Lucknow News: गड्ढे में डूबे दो भाइयों का शव लेकर पैतृक गांव रवाना हुए परिजन

Tue, 29 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The family members left for their native village with the bodies of two brothers who drowned in a pit
गड्ढे में डूबे दो भाइयों का शव लेकर पैतृक गांव रवाना हुए परिजन
गोसाईंगंज। इलाके के मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित ईंट भट्ठा पर पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो भाइयों रवि (8) व सोहित (6) के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन पैतृक गांव सीतापुर जिले के हरगांव स्थित शेखपुर के मजरा खानपुर चले गए। शाम को परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी मजदूर दीपक रविवार को पत्नी जूली के साथ मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित कंचन ब्रिक फील्ड पर ईंट पथाई कर रहे थे। साथ में उनकी चार वर्षीय बेटी गुड़िया भी थी। वहीं, दीपक का बेटा रवि अपने छोटे भाई सोहित के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान दोनों भाई भट्ठे पर ही पानी से भरे गड्ढे में गिर कर डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। रविवार शाम को दीपक के दोनों बेटों का शव गड्ढे में उतराता मिला था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed