फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The drains which the officials are saying are closed, are also falling into the Gomti.

Lucknow News: अफसर जिन नालों को बता रहे बंद, वह भी गोमती में रहे गिर

Thu, 15 Jan 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The drains which the officials are saying are closed, are also falling into the Gomti.
बैठक करते संस्था के सदस्य।
लखनऊ। गोमती को प्रदूषण से बचाने के लिए अफसरों ने जिन नालों को बंद करने का दवा किया, उनमें से कई अब भी सीधे नदी में गिर रहे हैं। गोमती दर्शन संस्था ने बुधवार को जानकीपुरम में हुई एक विशेष बैठक में इस मुद्दे को फिर से उठाया और नदी में गिर रहे 33 नालों को तत्काल रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि गोमती के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। नालों का गंदा पानी नदी को प्रदूषित कर रहा है, जिससे इसका पानी न तो आचमन योग्य बचा है और न ही स्पर्श योग्य। मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी के अनुसार, गोमती में केवल 13 नाले गिर रहे हैं, जबकि हकीकत में 33 नाले सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से नदी में मिल रहे हैं, जिनमें से 29 नालों का अशोधित जल आज भी प्रवाहित हो रहा है।
विज्ञापन


डेवलपमेंट परियोजना के तहत ट्रांसगोमती साइड के 15 और सिस गोमती के 14 नालों को इंटरसेप्टिंग ट्रंक ड्रेन के माध्यम से बंद किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यह कार्य अब तक अधूरा है। जो नाले बंद भी किए गए हैं, वे ओवरफ्लो होकर नदी में गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोनी सिंह, अधिवक्ता गौर दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, अधिवक्ता राजेश शुक्ला, अधिवक्ता अरविंद जायसवाल, अरविंद कुमार पांडे, अमरेश पांडे, पवन मिश्रा, कौशल, अभिनय तिवारी और हरिओम दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed