फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The crook snatched the girl's bag and ran away, arrested

Lucknow News: सरेराह युवती का बैग छीनकर भागे बदमाश, गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The crook snatched the girl's bag and ran away, arrested
सरेराह युवती का बैग छीनकर भागे बदमाश, गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर के आंबेडकर चौराहे के पास मंगलवार को बाइक सवार युवकों ने सरेराह विशाल खंड निवासी अनुज्ञा शुक्ला का बैग छीन लिया। अनुज्ञा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात बैग लूटने के आरोप में गाेंडा के डंडहिया बाजार निवासी जतिन श्रीवास्तव और उसके साथी आवास विकास कॉलोनी निवासी अंश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

अनुज्ञा शुक्ला मूलरूप से प्रयागराज के ओम गायत्री नगर की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब सवा तीन बजे वह चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। स्टेशन से वह शेयरिंग ऑटो से गोमतीनगर के लिए निकलीं। इसी बीच आंबेडकर चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बदमाश बैग लेकर भाग निकले। बैग में लैपटॉप, पर्स, कपड़े और अन्य सामान थे। अनुज्ञा ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने फुटेज और सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed